क्षेत्र के गांव शिवहुंठा के मजरा बलदीपुरवा में पशुओं को चराते वक्त बिजली गिरने से एक ग्रामीण की घटनास्थल पर मौत हो गई। बलदीपुरवा निवासी किसान जगराम (40) पुत्र सिद्धनाथ रविवार को पशुओं को चराने गांव से बाहर गए थे। दोपहर में हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से जगराम बुरी तरह झुलस गए, जिससे घटनास्थल पर दम तोड़ दिया।
परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में पत्नी उमाकांती, पुत्री सलोनी (18), रूबी (15) व पुत्र अंकित उर्फ पप्पू (13) हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एसडीएम ने बताया कि दैवी आपदा से मृत किसान जगराम के परिवारवालों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। मदद तत्काल दिलाने के लिए जिलाधिकारी को आख्या भेजी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।