फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से पांच गृहस्थियां जलीं

Sat, 25 Feb 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
आग से जली गृहस्थी।
विज्ञापन
बहेलियन पुर्वा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग ने पांच घरों को चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान पांच लाख की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। घटना के बाद कई घरों में मातम पसर गया।
विज्ञापन


रसूलाबाद थाना के बहेलियन पुर्वा गांव में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में राजकपूर की झोपड़ी में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मनोज, राधामोहन, तेज पाल व कमलेश की झोपड़ियों को अपनी आगोश में ले लिया। दमकल कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।


आग से मनोज के घर तीन हजार रुपये, गृहस्थी का सारा सामान सहित सभी की गृहस्थी जलकर जल गई। मनोज ने रामकिशन पर आग लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पार एसडीएम राजीव पांडेय ने लेखपाल चंद्रभूषण को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें