मंगलपुर थाना क्षेत्र के लौआपुरवा गांव में चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाया।
आग लगने से घर में रखी नगदी व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। लौआपुरवा निवासी नरेंद्र गांव के बाहर परिवार के साथ रहता है। शनिवार सुबह उसकी पुत्री रंजना चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग देखकर ग्रामीणों ने पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग से अनाज ,50 हजार रुपये व अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित नरेंद्र ने बताया कि की उसके पुत्र मनीष, वीरू व शनि पानीपत में मजदूरी करते है। पुत्रों ने मकान बनवाने के लिए 50 हजार रुपये दिए थे। नायब तहसीलदार सिकंदरा राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
रसूलाबाद तहसील के सिठउपुर्वा में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से एक घर का गृहस्थी का सामान तथा 30 हजार रुपए जलकर राख हो गए। दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका। सिठउूपुर्वा निवासी परमू की पत्नी शिवदेवी शनिवरा को चूल्हे में खाना बना रही थी। तभी चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग से 30 हजार रुपये तथा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। दमकल ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद शिवदेवी बेहोश हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचाया। उपजिलाधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।