फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से दो बीघा गेहूं की फसल जली

Mon, 04 Apr 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव गड़रियनपुर के एक खेत में आग लग जाने से दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसानों की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग बुझाई गई। लेखपाल से क्षति का आंकलन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन



गांव के किसान सुरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि उसने रविवार सुबह ही खेत में गेहूं की फसल की कटाई शुरू की थी। दोपहर में अचानक फसल में आग लग गई। यह देख गांव के लोग दौड़े और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। किसानों और दमकल के जवानों ने मिलकर आग बुझानी शुरू की। करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दो बीघे गेहूं की फसल जल गई।


पतारा समाचार प्रतिनिधि के अनुसार जिस खेत में आग लगी उसके पास ही घाटमपुर रजबहा है। जिसमें पानी बह रहा था। जिसके चलते किसानों और दमकल को पानी की तलाश में भटकना नहीं पड़ा और आग को काबू में कर लिया गया। किसानों ने बताया कि यदि समय पर आग बुझाने के लिए पानी न मिलता तो सैकड़ों बीघे फसल जल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें