फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के एक व्यक्ति को मिलेगा मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण

Mon, 20 Mar 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
शिविर में पंजीकरण कराते अभ्यर्थी।
विज्ञापन
गांव-गांव में अब डिजिटल इंडिया की जानकारी दी जाएगी, जिसमें प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी विकास खंड मलासा के जगदीशपुर गांव में डिजिटल इंडिया के अंतर्गत सीएससीई गवर्नेश की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में गांव के 40 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन


सीएससीई के वीएलई नितिन शुक्ल ने बताया कि प्रधानमंत्री योजना डिजिटल इंडिया को अपनाने से कैशलेस सिस्टम को बढ़ावा मिलेगा। सरकार का पहला लक्ष्य एक परिवार से एक व्यक्ति को नि:शुल्क डिजिटल साक्षर करना है। यह योजना अभी ग्रामीण क्षेत्र के लिए है।


प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 14 से 60 वर्ष तक का व्यक्ति पीएमजी दिशा के फार्म भरकर पंजीकरण करा सकता है। इसमें 20 घंटे का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद परीक्षा होगी। परीक्षा पास करने के बाद प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन


डिजिटल उपयोग के प्रेरित किया जाएगा। साथ लोगों को जागरूक कराना होगा। वह प्रमाणपत्र उसके लिए उपयोगी होगा। रविवार को शिविर में लड़कियों के पंजीकरण कराने की संख्या अधिक रही। 40 पंजीकरण फार्म भरने वालों में 25 लड़कियां और 15 लड़के शामिल हुए। इस मौके पर प्रधान सरदार नरेश सिंह, वीएलई अंकित शुक्ल और अनुराग कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें