फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में चलेगा 72 घंटा मेगा सफाई अभियान

Thu, 25 Feb 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में गुरुवार से 72 घंटा तक लगातार मेगा अभियान सफाई चलाया जाएगा। क्षेत्र के इतिहास में पहली बार इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए नगरपालिका चेयरमैन, ईओ, सहित पूरा पालिका स्टाफ सक्रिय हो वार्ड-वार्ड गली-गली जाकर सफाई करवाएंगे।
विज्ञापन


चेयरमैन निर्भय सिंह यादव ने बताया कि प्रदेश में आदर्श नगर पालिका में चाक चौबंद सफाई के लिए स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत 72 घंटे तक लगातार एक सैकड़ा से अधिक सफाईकर्मियों सहित सभी नगर पालिका से जुड़े अधिकारी, निर्वाचित सदस्य दिन-रात सफाई अभियान चलाएंगे।

गलियों की टैंकर लगाकर सफाई होगी, झाड़ू लगाकर चूना छिड़का जाएगा। फॉगिंग कर मच्छरों से मुक्ति दिलाई जाएगी। 72 घंटा के मेगा सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए 6-6 घंटों के लिए चार टीमें गठित की गई हैं, जिसका निर्देश क्रमश: चेयरमैन, ईओ, नगर पालिका के वरिष्ठ और कनिष्ठ लिपिकों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही नगर पालिका ने सफाई हेल्पलाइन भी शुरू की गई है, नगरीय क्षेत्र का कोई भी सदस्य 05112-270159 पर जानकारी दे गंदगी व कूड़े की सफाई करवा सकता है। अभियान के तहत जीटी रोड की सफाई भी होगी।


नगर पालिका क्षेत्र के बहादुर शाह जफर मोहल्ला में जल्द ही 2.10 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक विद्युत शव गृह का निर्माण करवाया जाएगा। शासन से नगर पालिका को निर्माण कार्यादेश और लागत आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें