फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बैग से बरामद किए 53 कुछए

Sat, 02 Jan 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ककवन क्षेत्र के ककवन-नदीहा मार्ग पर पुलिस ने गुरुवार देररात तस्करों के कब्जे से 53 जिंदा कछुए बरामद किए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तस्करों वन्य अधिनियम की धारा में जेल भेजा गया है।

नदीहा पुलिस चौकी को मुखबिर से सूचना मिली कि दो तस्कर बाइक से बड़ी मात्रा में कछुआ लेकर शहर जा रहे हैं।

पुलिस ने देररात 11:30 बजे दो बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

एसओ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के पास से पुलिस ने दो बड़े थैलों से कुल 53 जिंदा कछुआ बरामद किए।

पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम शशीकपूर निवासी नारायणपुरवा जिला औरैया और किशन कुमार पुत्र अतर ङ्क्षसह निवासी रसूलाबाद जिला कानपुर देहात बताया है। दोनों तस्करों को वन्य अधिनियम की जीव तस्करी धाराओं में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें