फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख में हेराफेरी करने वाले पर रिपोर्ट नहीं

Tue, 29 Mar 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
मैथा ब्लाक में सीएफएल स्ट्रीट लाइट और सोलर लाइट क्रय करने में 40 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता और कूटरचित कोटेशनों को तैयार कर सरकारी धन के दुरुपयोग करने के मामला खुलासा हुआ था।
विज्ञापन


इसमें तत्कालीन एडीओ और बीडीओ पर रिपोर्ट दर्ज कराने में हीलाहवाली पर आयुक्त कानपुर मंडल ने डीएम से जवाब मांगा है। बता दें कि चार जनवरी को डीपीआरओ से दोषियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। अभी तक दोनों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।


 बताते चलें कि तेरहवें वित्त आयोग के अंतर्गत मैथा में सीएफएल स्ट्रीट लाइट और सोलर लाइट को 40 लाख रुपयों से क्रय किया जाना था। जिसमें फर्म के जरिए लाइटों की आपूर्ति होनी थी। तत्कालीन कार्य प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (आईएसवी) और खंड विकास अधिकारी बृजेश चंद्र द्विवेदी ने फर्म के कूटरचित कोटेशन तैयार धन का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन



लाइटों को क्रय करने में सरकारी धन की जमकर बंदरबांट हुई थी। मामले का खुलासा होने पर दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए गए थे। इधर, सोमवार को मिली जानकारी के मुताबिक आयुक्त इफ्तेखारुद्दीन ने जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह से सात दिनों में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें