घाटमपुर (कानपुर)। सीएचसी स्तर पर कैंप लगाकर की जा रही कोरोना जांचों में शुक्रवार को फिर 23 और नए मरीज मिले हैं। इनमें घाटमपुर क्षेत्र के 12, भीतरगांव इलाके के 9 और पतारा के दो संक्रमित शामिल हैं।
सीएचसी घाटमपुर के अधीक्षक डा.कैलाश चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार को कुल 153 लोगों की जांच की गई, जिनमें 12 केस पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों में कस्बे के मोहल्ला बसंत विहार, आछी मोहाल पूर्वी, अशोक नगर दक्षिणी, सर्देपुर, स्योंदी, रेउना और मुर्तजा नगर (अमरौधा) के मरीज शामिल हैं। उधर, सीएचसी भीतरगांव के डा.मनीष तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को कुल 62 लोगों की जांच की गई। इनमें नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें हस्कर गांव के दो, कस्बा भीतरगांव के तीन के अलावा खदरी, बंजारी, थाना साढ़ और मिल्किनपुर गांव में एक-एक केस पाजिटिव पाया गया है। पतारा सीएचसी के अधीक्षक डा.नीरज सचान ने बताया कि क्षेत्र के कंठीपुर गांव में कैंप लगाकर कुल 105 लोगों की जांच की गई। जिसमें दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया कि संक्रमितों को होम आईसोलेट कराया गया है।