घाटमपुर (कानपुर)। रविवार को एंटीजन किट से हुई कोरोना जांच में 21 और नए लोग पाजिटिव मिले। भीतरगांव इलाके में 133 लोगों की जांच हुई जिसमें 14 जबकि, घाटमपुर में कुल 129 जांचों में 07 लोग संक्रमित मिले।
रविवार को संक्रमित आए लोगों में साढ़ थाने के तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जबकि, धमना-बुजुर्ग के सवाईपुर गांव में एक साथ 11 लोगों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के साथ ही सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। उधर पतारा में हुई कुल 110 जांचों में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएचसी घाटमपुर के डा.पवन सचान ने बताया कि सीरो सर्वेक्षण के लिए घाटमपुर कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर पूर्वी, आशानगर और कटरा का चुनाव किया गया। जिसके तहत वहां कैंप लगाकर तीनों जगहों पर कुल 96 लोगों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जबकि, एंटीजन किट से कोरोना जांच भी की गई जिसमें तीन लोगों की पाजिटिव रिपोर्ट आई है।