फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

186 अनुदेशकों का नहीं किया नवीनीकरण

Sat, 03 Sep 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर माती में धरना प्रदर्शन करते अनुदेशक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवीनीकरण सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार से आदर्श अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन ने संघर्ष का ऐलान कर दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन के बाद आमरण अनशन शुरू कर दिया है। अनशन में  प्रथम दिन 10 अनुुदेशक बैठे हैं।
विज्ञापन



आदर्श अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन में जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 186 अंशकालिक अनुदेशकों का नवीनीकरण अभी तक नही किया गया है। जबकि, शासनादेश के अनुसार 30 जून तक नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक जुलाई से कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित था।

अभी तक अनुदेशकों की नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने कहा कि दो सितंबर से तीन सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन



शुक्रवार को दोपहर दो बजे शुरू आमरण अनशन में ऋषभ बाजपेई, शैलेंद्र यादव, रामनरेश सैनी, गणेश अवस्थी, सौरभ, राखी, पूनम, संध्या, सुमन, रचना बैठे है। इस मौके पर जिला संरक्षक अनुराग गुप्ता, दिलीप अवस्थी, मोहित राठौर, आरती आदि लोग मौजूद रहे। अनुदेशकों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिल जाता तब तक उनका अनशन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें