फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराजपुर के 18 गांवों में प्रशासक कराएंगे विकास काम

Sun, 10 Jan 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराजपुर क्षेत्र के निर्वाचित 18 ग्राम प्रधान फिलहाल अभी विकास कराने से वंचित रहेंगे। इन ग्राम पंचायतों में कोरम के अनुसार पर्याप्त संख्या में ग्राम पंचायत सदस्य नहीं चुने जा सके हैं। जब तक कोरम पूरा नहीं होगा, विकास कराने की जिम्मेदारी प्रशासक की होगी।
विज्ञापन


ब्लाक के एडीओ पंचायत सुभाष वर्मा ने बताया कि विकास खंड शिवराजपुर की ग्राम पंचायत जादेपुर घस्सा, महाराजनगर, बोझा, कुमीखेड़ा, दहारुद्रपुर, मुस्ता, दिनकरपुर, कुंवरपुर, सुघरदेवा, दहेलिया, रतनपुर, शाहपुरकामा, भटपुरा , निवादा महासरन, रामपुरनरुआ, छतरपुर, निशोन, सैलहा में दो तिहाई पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं।

ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों में दो तिहाई सदस्यों का उपस्थित होना जरूरी होता है और इन ग्राम पंचायतों में सदस्यों की कमी रहेगी। जब तक इन सभी पंचायतों में सदस्य पद के चुनाव नहीं होंगे, तब तक पूरी जिम्मेदारी प्रशासक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीओ पंचायत को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि किसी प्रकार से ग्राम पंचायत का विकास बाधित न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें