सिकंदरा क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में गुरुवार की दोपहर में आग से 10 बीघे गेहूं की फसल के गट्ठे और 20 बीघे फसल अवशेष जल गए। दमकल कर्म्यों ने किसी तहर आग पर काबू पाया।
किसानों ने बताया कि दिनेश अवस्थी, बाबूराम कटियार, धर्मेंद्र शुक्ल आदि ने नलकूप चलवाकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस बीच गिरीशचंद्र शुक्ल के दो बीघे, सतीशचंद्र के दो बीघे, कैलाश कटियार के तीन बीघे और धीरेंद्र उपाध्याय के तीन बीघे खेतों में गेहूं की कटी फसल के गट्ठे राख हो गए। वहीं, करीब 20 बीघे खेतों में पडे़ फसल अवशेष भी जल गए। तहसीलदार विजय शर्मा ने मौका मुआयना कर मुआवजा दिलवाने का भरोसा दिलाया।