फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कोर्ट में गैंगस्टर को गोलियों से भूना

Tue, 02 Apr 2013 02:41 PM IST
गाजियाबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौंसले बुंलद हैं। हापुड़ में कोर्ट में पेशी पर आए अभियुक्त की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन


मारा गया अभियुक्त अशोक भाटी नोएडा-दादरी के कुख्यात सुंदर भाटी गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। वारदात में एक वकील और बच्ची को भी गोली लगी है।

मृतक अशोक भाटी नोएडा के दस लाख रुपए की बैंक लूट का आरोपी था। उसे आज पेशी के लिए हापुड़ लाया गया था।

हापुड़ कोर्ट परिसर में पहले से ही ताक लगाकर बैठे बदमाशों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया। बताया जा रहा है कि नौ हमलावरों ने करीब पचास राउंड से अधिक फायरिंग की। हमले में अशोक भाटी की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात में एक वकील अति उर्र रहमान को भी गोली लगी। उसे हापुड़ के निजी अस्पताल में दाखिल करया गया है। फिलहाल पुलिस इस वारदात की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें