संवाद न्यूज एजेंसीटूंडला। घर के बाहर युवती से बात कर रहे दो युवकों को टोकना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवकों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। बचाने आए परिजन पर भी हमला बोल दिया।
घटना बृहस्पतिवार शाम की है। स्टेशन रोड राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के पास निवासी अतुल प्रताप सिंह के घर के बाहर दो युवक एक छात्रा से वार्ता कर रहे थे। जब अतुल ने वहां से हटकर बात करने को कहा तो वे आग बबूला हो गए। उन्होंने अतुल की पीटकर दी। शोरगुल होने पर उसे बचाने पिता कौशलेंद्र आए तो युवकों ने उनके साथ भी पिटाई की। शोर सुनकर भीड़ एकत्रित हो गई। तब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित अतुल ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ितों का डाॅक्टरी परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।