फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रजिस्ट्री ऑफिस में युवक ने किया फंदे पर लटकने का प्रयास

Tue, 16 Apr 2024 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। जसराना के रजिस्ट्री ऑफिस में पिता द्वारा अपनी जमीन का बैनामा करने की जानकारी होने पर पुत्र ने वहां आकर हंगामा कर दिया। युवक ने पेड़ पर फंदा बनाकर जान देने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पिता पुत्र को थाना लेकर आई। वहीं बैनामा कराने वाला भाग गया। अकलाबाद हसनपुर थाना मटसेना निवासी मलिमान सिंह की जसराना तहसील में मक्खनपुर बाईपास पर जमीन है। मलिखान ने अपनी जमीन गांव के ही सोनू चौधरी को बेच दी। इसका बैनामा कराने के लिए सोमवार को मलिखान सिंह और सोनू पक्ष जसराना रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच गए। पिता द्वारा जमीन का बैनामा करने की जानकारी मलिखान के पुत्र सोनवीर को हुई तो वह दौड़ा-दौड़ा रजिस्ट्री ऑफ़िस पहुंच गया और हंगामा करने लगा। उसने पिता से बैनामा करने पर अपनी जान देने की बात कही।
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय पर हंगामा होते ही काफी लोगो की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अंजीश कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस के आते ही बैनामा कराने वाले सोनू चौधरी और उनके साथी वहां से भाग गए। पुलिस दोनों पिता पुत्र को थाना ले आई और समझाबुझा कर घर भेज दिया। थाना प्रभारी अंजीश कमार ने बताया कि बैनामा करने वाले किसान मालिखान सिंह के परिजन ने बताया है कि उनके दिमाग का इलाज चल रहा है। बैनामा कराने वाला युवक उनकी जमीन का बिना परिवार को सूचना दिए बैनामा करा रहा था। पुत्र की शिकायत पर आपत्ति के आधार पर बैनामा रुक गया है। दोनों को समझा कर घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें