नारखी। थाना नारखी के गांव गडरिया में एक युवक को संदिग्ध परिस्थिति में पैर में गोली लग गई। युवक मंगलवार की तड़के करीब तीन बजे शौच के लिए गया था। पुलिस ने घटना के मामले में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मनोज (30) निवासी गांव गड़रिया थाना नारखी का निवासी है। मनोज मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे शौच के लिए खेत की ओर गया था। आरोप है कि पुराने विवाद के चलते रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो लोगों ने उस पर फायर कर दिया। गोली लगने से मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। प्रभारी एसओ विजय कुमार ने बताया कि गांव के ही दो युवकों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। मामले की पड़ताल की जा रही है। बताया गया है कि मनोज का गांव के ही दो युवकों से देवेंद्र व राजीव से किसी बात पर विवाद व मारपीट हुई थी। घटना की पृष्ठभूमि पर उसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।