फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गुरुग्राम से घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 11 Nov 2023 09:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शिकोहाबाद। दिवाली के त्योहार पर गुरुग्राम से अपने घर आए युवक को नसीरपुर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह अपने दोस्त के साथ बाइक से गया हुआ था। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन


थाना मक्खनपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुतकपुर बरयारमऊ निवासी विश्वनाथ (24) गुड़गांव में काम करता था। वह दिवाली के त्योहार के चलते शुक्रवार को गुड़गांव से अपने घर वापस आया था। घर पर कुछ देर रुकने के बाद वह 8.30 बजे करीब बाइक लेकर गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त शिवराज के साथ नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव छैछापुर चौराहे के पास गया हुआ था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल विश्वनाथ ने कुछ समय बाद दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें