फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गाजियाबाद से लौट रहे युवक की पैसेंजर ट्रेन से गिरकर मौत

Mon, 17 Jun 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन

फिरोजाबाद। गाजियाबाद से घर लौट रहे युवक की टूंडला रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। जीवित होने की आस में परिजन ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंच गए। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना रामगढ़ के नूर नगर निवासी शादाब (28) नोएडा में सिलाई का काम करता था। रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ ट्रेन से घर लौट रहा था। कुछ दोस्त अलग ट्रेन में थे और वह पैसेंजर ट्रेन में था। यह सभी गाजियाबाद से ट्रेन में चढ़े थे। जैसे ही ट्रेन टूंडला स्टेशन के समीप पहुंची। तभी शादाब चलती ट्रेन से गिर गया। उसके साथी उसे आनन-फानन में प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। जानकारी पर परिजन भी अस्पताल आ गए। इसके बाद उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए वह नोएडा की एक फैक्टरी में सिलाई का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें