फिरोजाबाद। ससुराल से लौटे युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर आते तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिरसागंज क्षेत्र के गांव दरगाहपुर सोथरा निवासी उत्तम चंद्र (52) की ससुराल इटावा में है। उत्तम चंद्र की पत्नी 12 साल से चारों बच्चों के साथ मायके में रह रही है। यहां पर उत्तम चंद्र का आना जाना था। रविवार को उत्तम पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए इटावा गया था। यहां से वापस आने पर उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आते तब तक उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि युवक की मौत विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई है। परिजन यदि तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।