शिकोहाबाद। सोमवार दोपहर एक 17 वर्षीय किशोरी अपने गांव में गलियों में घूम रही थी। आरोप है कि तभी एक शादीशुदा युवक वहां से होकर गुजरा, जो मौका पाकर मंदबुद्धि किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की।
तभी नाबालिग ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित होने लगे। वहीं परिजन भी नाबालिग की तलाश कर रहे थे। आरोप है कि आरोपी मौका पाकर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। नाबालिग के परिजन उसे अपने साथ सोमवार रात थाने लेकर पहुंचे। नाबालिग के साथ हुई घटना की जानकारी पाकर एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया, सीओ प्रवीण कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार भी आ गए। जिन्होंने देर रात मामले की जांच-पड़ताल की। इसके साथ ही घटना की तहरीर पर छेड़छाड़ एवं पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
सीओ प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सोमवार रात नाबालिग से छेड़छाड़ की तहरीर पुलिस को प्राप्त हुई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।