फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Sat, 13 May 2023 04:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

फिरोजाबाद। कई दिन पूर्व सड़क हादसा में घायल एक युवक की शनिवार को प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है।
विज्ञापन

थाना नसीरपुर क्षेत्रांर्गत हुए सड़क हादसा में शिशुपाल (30) गंभीर रूप से घायल हो गया था। शिशुपाल को नसीरपुर चौराहा के समीप ही किसी भारी वाहन ने रौंद दिया था। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाए थे। बाद में परिजन उसका उपचार प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में करा रहे थे। शनिवार की सुबह उपचार के दौरान शिशुपाल की मौत हो गई। परिजनों ने घटना के बाबत थाना नसीरपुर को तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने मृत शिशुपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी संजुल पांडेय ने बताया कि युवक की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरूद्व मामला दर्ज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें