फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ढाई लाख की चरस व 63 हजार नकदी संग पिता-पुत्र गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
द​क्षिण पुलिस की गिरफ्त में चरस के साथ पिता-पुत्र। स्त्रोत: विभाग - फोटो : द​क्षिण पुलिस की गिरफ्त में चरस के साथ पिता-पुत्र। स्त्रोत: विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अनिल और उसके बेटे लक्ष्य निवासी घेर बोहरान गली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 2.5 लाख रुपये कीमत की 755 ग्राम चरस और बिक्री के 63 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी लक्ष्य पर हत्या के प्रयास और पिता अनिल पर एनडीपीएस के तहत पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने मुरलीनगर रेलवे लाइन के पास से चंद्रशेखर उर्फ पीके निवासी देवनगर को 558 ग्राम गांजे के साथ दबोचा। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें