ट्रामा सेंटर की मेजर ओटी में हाईटेंशन तार से झुलसे युवक का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : ट्रामा सेंटर की मेजर ओटी में हाईटेंशन तार से झुलसे युवक का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
एका। कस्बा एका में नगर पंचायत कार्यालय के सामने मार्केट में स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब ठेके की छत पर बृहस्पतिवार देर रात हादसा हो गया। छत पर बैठकर शराब पी रहा बघेल मोहल्ला निवासी उमेश उर्फ करुआ बघेल (30) 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई और घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे ट्रॉमा सेंटर और फिर आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि युवक का इलाज आगरा में चल रहा है।संवाद