शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बछेला निवासी विवेक कुमार (32) की बुधवार रात अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन ने उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने उसे स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को अपने साथ घर ले गए।