टूंडला। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में यात्रा कर रहे एक युवक की गिरकर मौत हो गई। वह बिहार का रहने वाला था।
बिहार की राजधानी पटना के थाना दानापुर क्षेत्र के गांव विटरीपुर निवासी 20 वर्षीय सनी दिल्ली में काम करता है। वह महानंदा एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली से अपने घर जा रहा था। टूंडला स्टेशन के समय वह किसी तरह ट्रेन से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।