शिकोहाबाद। गांव उरमुरा किरार में युवक की देर रात कूलर में करंट आने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत उरमुरा किरार निवासी जितेंद्र कुमार (30) मंगलवार शाम चारपाई बिछाकर सो रहे थे। गर्मी होने के कारण युवक ने कूलर को पकड़कर अपनी ओर घुमाने का प्रयास किया। इसी प्रयास के दौरान अचानक तेज करंट आ गया। करंट के संपर्क में आते ही वह फर्श पर गिर पड़े और अचेत हो गए। परिजन तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।