फिरोजाबाद। थाना लाइन पार क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। नगला भजन निवासी अनुज कुमार (22) फेरी लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार दोपहर को वह शहर की तरफ आ रहा था। थाना लाइन पार के ढोलपुरा के पास किसी ट्रेन की चपेट में आकर वह कट गया। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। इधर सूचना मिलते ही इलाका पुलिस और परिजन भी पहुंच गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। चंद्रवार गेट के समीप ट्रेन से गिरकर गुलाब हुसैन (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। वह मालदा बस्ती का रहने वाला है।