फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जनसेवा केंद्र से नकदी चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

Tue, 16 Dec 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। जनसेवा केंद्र संचालक को धोखा देकर हजारों की नकदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। जिसको पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन


सूरज कुमार निवासी रुधैनी जनसेवा केंद्र संचालक है। उसका आरोप है कि गत 13 दिसंबर को एक व्यक्ति जनसेवा केंद्र पर 20 हजार रुपये निकासी के लिए कहने लगा। मना करने पर मोबाइल एवं सोने की वस्तु गिरवी रखने का प्रलोभन देते हुए 15-20 हजार रुपये की मांग कर रहा था। जब केंद्र संचालक अपने अन्य काम कर रहा था। उसी दौरान आरोपी ने पीड़ित के गल्ले से 15 हजार रुपये निकाल लिये। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए आरोपी को मैनपुरी रोड स्थित कुमार डेयरी के पास से पकड़ लिया। जिसने पुलिस को अपना नाम सनी उर्फ यश दीक्षित निवासी 3599 राजीवपुरम थाना तालकटोरा जनपद लखनऊ, हाल निवासी एचपी गैस गोदाम बुद्ध नगर थाना पारा जिला लखनऊ बताया है। जिसको पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें