टूंडला। थाना नगला सिंघी पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगलवार देर शाम गार्डन चौराहा के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पारुल मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी योगेश निषाद निवासी रहनकलां थाना एत्मादपुर आगरा है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को महिलाओं व युवतियों से फब्तियां कसते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। संवाद