फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते का कत्ल: महज इस बात के लिए दे दी सुपारी, कटवा दिया बड़े भाई का गला, जहां जानवर खाएं...वहां फिंकवाया शव

Mon, 01 May 2023 05:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में मामूली बात के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई की सुपारी दे दी। हत्यारोपियों ने चाकू से उसका गला काटकर हत्या कर दी। शव को जगंल में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
Firozabad: छोटे भाई ने बड़े भाई की सुपारी देकर हत्या करा दी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने अपने सगे भाई की सुपारी देकर हत्या करा दी। इसके बाद शव को ऐसी जगह फिंकवाया जहां उसे जंगली जानवर खाएं। पुलिस जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


घटना एका थाना क्षेत्र के आरबी ईंट भट्ठा के पास की है। यहां बीती 19 अप्रैल को लोगों का सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक शव बरामद किया। शव की पहचान गौरव पुत्र राजेद्र प्रसाद निवासी देवखेड़ा, थाना पचोखरा के रूप हुई। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर मामला दर्ज किया। इसके बाद घटना की जांच में जुट गई।

दो हत्यारोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों गुलशन और कन्हैया को गिरफ्तार किया। ये दोनों पचोखरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के रहने वाले हैं। इनको पुलिस ने नगला दल तिराहा से पकड़ा है। पूछताछ में इन्होंने जो खुलासा किया, उससे पुलिस व परिजन के कान खड़े हो गए। 

घर से लिवाकर ले गए थे  

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गौरव के छोटे भाई सौरभ ने ही हत्या करने के लिए 50 हजार रुपये में सुपारी दी थी। इसके चलते वह कई दिनों से गौरव पर नजर रखे थे। इसके अलावा गौरव के बारे में सौरभ भी जानकारी देता था। एक दिन वह गाड़ी दिखाने के बहाने के गौरव को घर से गए। रास्ते में उसे शराब पिलाई। नशे में धुत होने के बाद गौरव उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। 

शव को जंगल में फेंक दिया 

बताया कि इस पर वह गाड़ी सुनसान जगह ले गए। वहां उसकी हत्या करके शव वहीं जगंल में फेंक दिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और डंडा बरामद किया गया है। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। इसके अलावा भाई सौरभ के खिलाफ भी हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि हत्या क्यों कराई, इस बात की जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें