फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला से युवक ने किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 23 Jun 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। खेत में शौच करने गई महिला को पकड़कर युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला के परिजन ने आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सोमवार दोपहर 12 बजे खेत में शौच करने गई थी। तभी महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी घटना के बाद मौके से भाग गया। पीड़ित महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पीड़ित महिला ने घर पहुंचकर जेठानी को घटना की जानकारी दी। परिजन की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला तीन बच्चों की मां है। उसका पति दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें