फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दुकान पर सामान ले गई किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़

Wed, 28 Feb 2024 07:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में परचून की दुकान पर सामान ले गई किशोरी को दुकान में बंदकर युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर किशोरी को छोड़कर मौके से भाग गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के एक गांव में मां के कहने पर किशोरी गांव के ही रामेश्वर की परचून की दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। दुकानदार ने मौके का फायदा उठाकर किशोरी को दुकान के अंदर बुलाकर शटर बंद कर लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इधर काफी समय से किशाेरी के लौटकर न आने पर परिजन ने तलाश शुरू कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर दुकानदार रामेश्वर किशोरी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। किशोरी ने आपबीती परिजन को बताई। मंगलवार रात ही परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंच गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें