फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दो सांड़ों की लड़ाई में गई युवक की जान

Wed, 21 Aug 2024 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। कस्बा मुस्तफाबाद में मंगलवार शाम दो सांड़ों की लड़ाई के दौरान निकल रहे एक युवक को सांड़ ने पटककर घायल कर दिया। घायलावस्था में ही परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कस्बा मुस्तफाबाद के मुख्य चौराहे के पास मंगलवार शाम दो सांड़ों में लड़ाई हो रही थी। दो सांड़ों में हो रही लड़ाई के बीच वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान कस्बा मुस्तफाबाद निवासी स्वदेश उर्फ हप्पू (35) निकलकर जा रहे थे। अचानक एक सांड़ ने स्वदेश पर हमला कर दिया। सांड़ के हमले से स्वदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल सांड़ों को वहां से भगाया। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और गंभीर हालत में स्वदेश को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मृत होने की जानकारी से परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन ने बताया कि मृतक की पत्नी के सामने अपने दो बेटों की परवरिश का संकट खड़ा हो गया है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि सांड़ के हमले से घायल व्यक्ति की मौत होने पर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें