शिकोहाबाद। कौरारा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर 30 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सिरसागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसके शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर शिकोहाबाद आनंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात 11ः55 बजे टूंडला कंट्रोल से घटना की जानकारी मिली थी। मृतक के पास से कोई रेल टिकट बरामद नहीं हुई है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।