फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फंदे से लटका मिला युवक, ससुरालियों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 11 Nov 2023 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़। थाना क्षेत्र में एक युवक का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीण नलकूप चलाने के लिए खेत पर पहुंचे तब घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। वहीं ससुरालियों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।गांव पृथ्वीपुर निवासी दीपक (30) का शव खेत पर लगे नीम के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां परिजन भी पहुंच गए। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने इन्कार कर दिया और शव लेकर घर आने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच युवक के मक्खनपुर निवासी ससुरालीजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पोस्टमार्टम कराने की बात कही है। युवक के दो बेटे थे। वह हलवाई का काम करने के साथ ड्राइविंग भी करता था। थाना प्रभारी आलोक मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें