फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पर्यटन मंत्री की बैठक में अनुपस्थिति रहे एक्सईएन जल निगम

Fri, 29 Sep 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उद्यमियों द्वारा हस्ताक्षिरत करोड़ों के उद्योग लगाने के एमओयू को धरातल पर उतारा जाए। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को देने तथा ग्लास म्यूजियम व ऑडीटोरियम एवं पर्यटन कार्यालय बनाने पर जोर दिया। एक्सईएन जलनिगम ग्रामीण पंकज कुमार के अनुपस्थित रहने पर फटकार लगाते हुए डीएम को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट पहुंचे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए चहुंमुखी विकास पर जोर दिया। आगरा के पर्यटन अधिकारी से कहा कि वह दो दिन के अंदर पर्यटन कार्यालय की भूमि सिविल लाइन में उपलब्ध है, उसका निस्तारण कराएं। आर्किटेक्ट बुलाकर ग्लास म्यूजियम एवं ऑडीटोरियम हॉल का मानचित्र बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा एतिहासिक स्थलों, मंदिरों पर पर्यटन विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। रपड़ी, बटेश्वर व यमुना घाट, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जन्मस्थली आदि क्षेत्र को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए सौ करोड़ की धनराशि स्वीकृत है।
विज्ञापन

यमुना में नौकाएं व क्रूज चलाए जाएंगे। उपायुक्त उद्योग को जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों द्वारा हस्ताक्षरित किए गए उद्योगों को धरातल पर लाएं। पुलिस प्रशासन की टीम बनाकर अवैध कब्जे हटवाएं। गोशालाओं में चारा, नैपियर घास की बुवाई पर जोर दिया। उद्यान विभाग को आलू बीज मुहैया कराने व एआर कॉपरेटिव को यूरिया व डीएपी पर्याप्त मात्रा में मंगाने के निर्देश दिए। जलजीवन मिशन के तहत जिले को 3273.73 करोड़ धनराशि शीघ्र मिलेगी। गोल्डन कार्ड बनाने की जानकारी सीडीओ दीक्षा जैन से ली। बैठक में विधायक प्रेमपाल धनगर, महापौर कामिनी राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, ब्लाॅक प्रमुख अरांव कमलेश राजपुत, हाथवंत सुरेश यादव, डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार, एसएसपी आशीष तिवारी, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, एडीएम अभिषेक कुमार सहित सभी जिलास्तरीय अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें