फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्टर पर दर्ज करना होगा कक्ष निरीक्षकों की डिग्री का ब्योरा

Thu, 26 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए शासन-प्रशासन लगातार दिशा-निर्देश जारी कर रहा है। अब नए नियम के मुताबिक केंद्र व्यवस्थापक को एक रजिस्टर बनाना होगा। इसमें परीक्षाओं में ड्यूटी कर रहे कक्ष निरीक्षकों की इंटरमीडिएट एवं स्नातक डिग्री के हर विषय लिखने होंगे। स्टेट ऑब्जर्वर बनी बेसिक शिक्षा विभाग की जोन डायरेक्टर एवी वर्मा ने निरीक्षण के बाद निर्देश जारी किए है। उन्होंने निर्देशों में कहा कि विषय अध्यापक की परीक्षा में ड्यूटी रहने पर कार्रवाई की जाए। सेक्टर मजिस्ट्रेट, उड़नदस्ते इस रजिस्टर का अवलोकन करेंगे। साथ ही देखा जाएगा कि परीक्षा में ड्यूटी किन शिक्षकों की ज्यादा और किसकी कम लगी है?
विज्ञापन



सभी केंद्र व्यवस्थापक यह रजिस्टर जल्द मेंटेन कर लें। टीमें निरीक्षण करेंगी। यदि कहीं कमी पाई जाती है कि संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
रविंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें