फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एएलसी कार्यालय पर जुड़ाई श्रमिकों का अनशन आज

Sat, 10 Aug 2024 04:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। 22 जून को हुए त्रिपक्षीय समझौता का अनुपालन पंजीकृत नहीं कराने एवं लंबित मांगों को लेकर चूड़ी श्रमिक संगठन एएलसी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांच चूड़ी श्रमिक संगठन की एक बैठक शुक्रवार को रामदास मानव की अध्यक्षता में हुई। श्रमिक संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि चूड़ी जुडाई श्रमिकों के दैनिक मेहताना में नियमानुसार वार्षिक वृद्वि और जुड़ाई कार्य के लिये मिट्टी का तेल उपलब्ध कराने सहित छह सूत्री समझौता 22 जून को हुआ था। सेवायोजक समझौते का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। सहायक श्रमायुक्त ने भी समझौता को अभी तक पंजीकृत नहीं कराया है। इसके विरोध में शनिवार को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन अनशन किया जाएगा। इस आशय का पत्र जिला प्रशासन एवं सहायक श्रमायुक्त को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें