फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की छत की तीसरी मंजिल से गिरकर एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए आगरा ले जाते समय श्रमिक की रास्ते में मौत हो गई। परिजन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
रफीक निवासी प्रेमनगर डाक बंगला पर भवन निर्माण कराया जा रहा है। दुलारे (35) निवासी मसरूर गंज भवन निर्माण कार्य स्थल पर काम कर रहा था। काम करते वक्त दुलारे किसी तरह से तीसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल श्रमिक को परिजन व भवन स्वामी उपचार के लिये सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां स्थिति गंभीर होने पर श्रमिक को आगरा रेफर किया गया। रास्ते में ही उसने तोड़ दिया। परिजन की तहरीर पर थाना रसूलपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। थाना प्रभारी रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि घटना के बाबत मिली तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।