बस की टक्कर से मजदूर की मौत
फिरोजाबाद। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से सड़क पार कर रहे अधेड़ की मौत हो गई। बिहार के गांव बोरी गया निवासी विष्णु देवा (50) पत्नी के साथ ईट भट्टे पर कार्य करता था। सोमवार दोपहर रूपसपुर के समीप सड़क पार करते समय रोडवेज बस की टक्कर से वह घायल हो गया। पुलिस और राहगीर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पीड़ित परिजन यदि तहरीर देते है तो बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।