फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तीन स्थानों पर हुए हादसे, महिला की मौत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। तीन अलग अलग स्थानों पर हुए हादसों में छह लोग घायल हुए, जबकि एक महिला की मौत हो गई। दो घायलों को पुलिस उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई। जबकि चार घायलों को निजी चिकित्सक के यहां परिजन ले गए। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

चनौरा पुल के पास वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। रामगढ़ पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रामगढ़ रवि त्यागी का कहना है कि हादसे का शिकार महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके अलावा मक्खनपुर थाना क्षेत्र के तहत पाइनियर चौराहे के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार फैजान और अनस घायल हो गए। फैजान और अनस रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नैनी ग्लास चौराहे के रहने वाले हैं। घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। तीसरा हादसा मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव रुपसपुर के पास हुआ। कैंटर की चपेट में आने से कार सवार चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए। थानाध्यक्ष मक्खनपुर बैजनाथ सिंह का कहना है घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में हुई थी। घायलों को उपचार के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें