फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रेन में सफर के दौरान महिला के दो बैग चोरी

Mon, 28 Sep 2026 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। माता वैष्णो देवी कटड़ा-सूबेदारगंज एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22432) के कोच एस-4 (सीट संख्या 76) में परिवार सहित सफर कर रही उन्नाव (सिविल लाइन क्योटा तालाब) निवासी अंकिता शुक्ला के दो बैग यात्रा के दौरान चोरी हो गए। पीड़िता के अनुसार, रात में सोने के बाद सुबह करीब पांच बजे टूंडला स्टेशन निकलने के बाद उनके बैग गायब मिले, जिसमें कुल 11,000 रुपये नकदी, एक घड़ी, कपड़े और जरूरी कागजात रखे थे। पहले कानपुर सेंट्रल जीआरपी में मामला दर्ज होने के बाद घटना क्षेत्र टूंडला होने के कारण प्राथमिकी को टूंडला जीआरपी थाने स्थानांतरित कर दिया गया है। जीआरपी प्रभारी विश्वनाथ मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से चोर की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें