फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Fri, 15 Dec 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। जसराना के गांव मचन में महिला की फंदे पर लटकने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

महिला निशा( 25) का पति चंदन हरियाणा में नौकरी करता है। महिला अपने सास ससुर के साथ गांव में रहती थी। वह दूसरे मकान पर गई थी। काफी देर तक नहीं आने पर जाकर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी। महिला को लटका देख परिजनों की चीख निकल गई। सूचना मिली तो मायके पक्ष के लोग पहुंचे और पुलिस को बुला लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय मिश्रा ने बताया महिला की फंदे पर लटकने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




कार की टक्कर से तीन घायल
फिरोजाबाद। गांव असन निवासी नरेश अपने पुत्री मानवी के साथ चौराहे पर खड़े थे। तभी एक अनियंत्रित इको चालक में उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में नगला सोठ निवासी एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया की शिकायती पत्र मिल गया है। गाड़ी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें