विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की हालत बिगड़ी
फिरोजाबाद। संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर अवस्था में परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
मंजू देवी (45) निवासी सोफीपुर बसई मुहम्मदपुर का मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मंजू देवी ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन महिला को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। जहां उपचार के दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। संवाद