फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खेत पर गई महिला को सांड़ ने पटका, गंभीर

Fri, 05 Apr 2024 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना फरिहा क्षेत्र में एक महिला खेत पर गई थी। तभी उस पर सांड़ ने हमला करते हुए उसे उठाकर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेकर सरकारी ट्राॅमा सेंटर पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन

गांव अकबरपुर निवासी 45 वर्षीय सोमवती बृहस्पतिवार सुबह किसी काम से खेत पर गई थी। खेत से लौटते समय उस पर सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ के हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने जानकारी परिजन को दी। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और महिला को लेकर सरकारी ट्राॅमा सेंटर पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने उसका परीक्षण किया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती कर लिया। देर शाम तक महिला का उपचार जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें