फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर महिला की गला दबाकर हत्या

Sat, 19 Dec 2015 07:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को घर के बाहर रखकर फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव बिल्टीगढ़ निवासी नीरज राजपूत का विवाह दो वर्ष पूर्व इटावा के थाना फ्रैंड्स कालोनी की बिचपुरी निवासी हेमा के साथ हुआ था। हेमा पर एक वर्ष का बच्चा है। मृतका के भाई अमित ने बताया कि शादी के बाद से ही नीरज हेमा को दहेज के लिए परेशान करता था। शुक्रवार देर रात हेमा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर वह पहुंचे तो ससुरालीजन फरार थे। शव बाहर रखा हुआ था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। कोतवाल मक्खनपुर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अवैध संबंध बना हत्या का कारण
हेमा के भाई का आरोप है कि नीरज के गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध थे। इसका हेमा विरोध करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें