फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तिलक नगर में दिनदहाड़े महिला को गोली मारी, मौत

Sat, 20 May 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर में घर से फिजियोथेरेपी कराने जा रही महिला की घर से सौ मीटर की दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजन के अनुसार महिला को दो से तीन गोली मारी गईं। वारदात को अंजाम देकर हमलावर पैदल ही मौके से भाग गया। एसएसपी, एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

सुधा देवी (52) पत्नी देशपाल मूलरूप से थाना सिरसागंज के कौरारा तिलियानी गांव की निवासी थीं। वर्तमान में सुधा अपने पति के साथ तिलक नगर स्थित आनंद शर्मा के मकान में करीब एक वर्ष से किराए पर रह रही थीं। गर्दन में दर्द होने की वजह से सुुधा कई दिन से फिजियोथेरेपी कराने जाती थीं। शनिवार को करीब साढ़े नौ बजे वह पति देशपाल के साथ घर से निकलीं। देेशपाल बाइक से आगे निकल गए। जबकि सुधा पैदल चलने लगीं। घर से सौ मीटर दूर गली के नुक्कड़ पर पहले से घात लगाए बैठे एक हमलावर ने महिला को रोका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर युवक मुंह पर गमछा बांधे था। उसकी व महिला के मध्य कुछ कहासुनी भी हुई। इसके बाद हमलावर ने सुधा के शरीर पर दो-तीन गोलियां दाग दीं। खून से लथपथ सुधा देवी वहीं गिर पड़ीं। हमलावर युवक पैदल ही भाग निकला। सूचना पर एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी सिटी सर्वेश मिश्र, सीओ कमलेश कुमार और थाना उत्तर प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाॅयड भी मौके पर पहुंचा और जांच की। एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि महिला की हत्या के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगें हैं, जिस पर टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें