फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगला खंगर क्षेत्र के गांव रुरिया निवासी महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजन ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव रुरिया निवासी रश्मि तोमर (26) का विवाह तीन साल पहले गांव रुरिया निवासी विपिन तोमर के साथ हुआ था। रश्मि मूलरुप से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की रहने वाली थी। उस पर दो साल का बेटा है। रविवार सुबह रश्मि का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से नगला खंगर थाना पुलिस को हो सकी।
पुलिस ने मृतका के परिजन को फोन पर सूचना दी। थानाध्यक्ष नगला खंगर महेश कुमार सिंह का कहना है कि मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के ससुरालीजन के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद आरोपी शव को घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें