फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फंदे पर लटकने से चली गई महिला की जान

Sun, 23 Jul 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। गांव सलेमपुर में रविवार दोपहर फंदे पर लटकने से महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला मोती निवासी प्रेमपाल सिंह ने बहन पूनम की शादी वर्ष 2018 में गांव सलेमपुर निवासी हरेंद्र से की थी। रविवार दोपहर पूनम का शव घर में लगे कुंदे पर फंदे से लटका मिला। परिजन उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर सीओ राजवीर सिंह, थाना प्रभारी महेश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। मृतका के भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए बहन का प्रताड़ित किया जा रहा था। थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें